Posts

Showing posts from April, 2022

2 अप्रैल 2018 के भारत बंद के दौरान शहीद हुए वीर भीम सैनिकों को किया नमन

Image
 2 अप्रैल 2018 के भारत बन्द के शहीदों को किया नमन-- सेवा स्तंभ  ,हजरस , फैडरेशन ,मिशन इक्विलिटी व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से अंबेडकर चौक रेवाड़ी पर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान शहीद हुए युवाओं की याद में श्रद्धांजलि अर्पित कर उन वीर शहीदों को नमन किया गया। प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने कहा कि इन वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता । उनका यह बलिदान इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा । महासचिव आरपी सिंह दहिया ने कहा कि ऐसे ही वीर शहीदों की बदौलत आज समाज के हक और अधिकार बचे हुए है। आज समाज को ऐसे वीरों की सख्त जरूरत है, जो समाज के हक अधिकारों के लिए अपनी जान की बाज़ी तक लगा देते हैं । आज इस अवसर पर भगत सिंह सांभरिया, आर पी सिंह दहिया ,बलराम मावल,मनोज तंवर ढोकी, रामनिवास गोठवाल , चित्र कुमार सभ्रवाल, मिशनरी गायक हवा सिंह बौद्ध, मोतीलाल एडवोकेट  ,मानसिंह हैडमास्टर ,मुरारीलाल मैनेजर, बहादुर सिंह रंगा,  प्रवक्ता सिकंदर सिंह राज , प्रवक्ता दयानंद नैनवाल, रविंद्र किराड़ ,सुमित गोठवाल, रोहित अंबेडकर वादी, राजवीर ...